Sexual Exploitation: नरगिस फाखरी ने इंडस्ट्री में यौन शोषण पर तोड़ी चुप्पी

Spread the love

Sexual Exploitation: नरगिस फाखरी ने इंडस्ट्री में यौन शोषण पर तोड़ी चुप्पी

नरगिस फाखरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक दशक से ज्यादा वक्त हो गया है और उन्होंने अपनी ठीकठाक पहचान बनाई है। बता दें कि नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से की थी। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। इसके बाद वह ‘मद्रास कैफे’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘किक’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी यात्रा पर बात की।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने बताया कि बॉलीवुड में वह किस तरह के उतार-चढ़ावों से होकर गुजरीं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में होने वाले यौन शोषण पर भी बात की। यौन उत्पीड़न का सामने करने के बारे में नरगिस ने कहा, ‘मैं दूसरों को जज नहीं करती। हर किसी को वह करना चाहिए, जो वह चाहते हैं। लोग कहते हैं कि यहां सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट का सिद्धांत लागू है, लेकिन मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं जो कुछ भी करने को तैयार हो।’

नरगिस फाखरी ने आगे कहा, ‘मेरे लिए मेरी मेंटल और फिजिकल हेल्थ सबसे ऊपर है। मैं जानती हूं कि मैं कौन हूं और मैं अपने साथ खुश रहना चाहती हूं। अपने बारे में अच्छा महसूस करना चाहती हूं। ऐसे में अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ की परवाह करने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।’ नरगिस ने आगे कहा, ‘मैं खुशनसीब हूं कि मेरे पास वैसी डरावनी कहांनियां नहीं है, जैसी कि कुछ अन्य लोगों के पास हो सकती हैं। लेकिन, यहां लोग फ्लर्टिंग करते हैं और आपके ऊपर दवाब डालते हैं। उनकी आपसे डिमांड रहती हैं। और मैं इस तरह की हूं जो खुद को घर में बंद रखती है। मैं खुद को इन सबसे दूर रखने की कोशिश करता हूं। मुझे पता है कि अपनी बाउंड्री किस तरह तय करनी हैं।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो नरगिस हाल ही में ‘शिव शास्त्री बलबोआ’ में नजर आईं। इसमें उन्होंने अनुपम खेर और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन साझा की।

और पढ़े  मानसून- हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, असम की बाढ़ में 100+ मौतें, IMD की ताजा चेतावनी क्या?

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *