2022 विधानसभा चुनाव को लेकर 300 यूनिट फ्री बिजली की केजरीवाल की गांरटी कार्यकर्ता घर घर लेकर जाएंगे.

Spread the love

उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर 300 यूनिट फ्री बिजली की केजरीवाल की गांरटी कार्यकर्ता घर घर लेकर जाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सभी विधानसभा इकाइयों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।और विधानसभा टीमें बनाई हैं और हर टीम को एक माह में 90,000 परिवारों से संपर्क साधने का लक्ष्य दिया गया है। इस तरह आम आदमी पार्टी 300 यूनिट फ्री बिजली के मुद्दे पर एक माह के दौरान प्रदेश के साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा परिवारों का समर्थन जुटाएगी।वही प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि इस प्रचार अभियान के लिए पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर एक टॉल फ्री मिस्ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क के दौरान टीम के साथी इस नंबर की जानकारी जनता को देंगे। लोग इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके आम आदमी पार्टी के 300 यूनिट फ्री बिजली के मुद्दे को अपना समर्थन दे सकेंगे। मिस्ड कॉल नंबर पर आई हर कॉल का रिकॉर्ड पार्टी के ऐप दर्ज होगा। डिजिटल दौर को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार अभियान के लिए खास ऐप भी तैयार कराया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक साथ तीन अक्टूबर से इसकी शुरुआत होगी। एक माह तक चलने वाले पार्टी के पहले प्रचार अभियान के लिए हर विधानसभा में तीन लोगों की 15 टीमें तैयार की गई हैं। लाउडस्पीकर लगे 15 प्रचार वाहन के साथ ये टीम शहर, कस्बों से लेकर गांव-गांव जाकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी की जानकारी देकर लोगों का समर्थन जुटाएगी। हर टीम एक महीने में 6,000 परिवारों से संपर्क करेगी।

और पढ़े  सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज FIR

Spread the love
  • Related Posts

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    दशकों पुराना ‘अटूट बंधन’ एक झटके में लहूलुहान-: 80 साल के पति ने की 72 वर्षीय पत्नी की हत्या, खुद पहुंचा थाने

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के मुरादनगर के रावली कला गांव में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *