Murder: उस्मानपुर में 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या, ताबड़तोड़ किए वार, CCTV में कैद हुई घटना

Spread the love

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में बीती रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले 6 से 7 आरोपी थे, जिन्होंने मृतक अभिषेक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से वार कर मौत के घाट उतारा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की क्रूरता साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बीते सोमवार की रात उस्मानपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले 6 से 7 आरोपी थे। उन्होंने अभिषेक को घेर लिया और उस पर तब तक चाकू से वार करते रहे जब तक कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज ने आरोपियों की बर्बरता को उजागर किया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे कई आरोपी अभिषेक को घेर लेते हैं और चाकुओं से हमला कर रहे हैं। अभिषेक बचने की कोशिश करता है, लेकिन आरोपी उसे दौड़ा-दौड़ा कर तब तक मारते रहते हैं जब तक वह गिर नहीं जाता। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। एक आरोपी पहचान निक्की (21 वर्ष) है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि मृतक के साथ उनका कोई विवाद चल रहा था। पीड़ित और आरोपी, दोनों एक ही समुदाय से हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।”

और पढ़े  Delhi- उत्तर पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी में घर में मृत मिली महिला, पति पर शक,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    नोटिफिकेशन जारी-: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, डॉक्टर की पर्ची जरूरी,सरकार ने कफ सिरप बिक्री नियम सख्त किए

    Spread the love

    Spread the loveपिछले साल अक्तूबर में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत की खबरों ने लोगों को काफी डरा दिया था। दवा के…


    Spread the love

    भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते सरकार ने यह कदम…


    Spread the love