हरिद्वार- सोमनाथ पर्व पर गुजरात गए दल से 15 लोग लापता, अधिकारियों में मचा हड़कंप, बिना बताए थे निकल गए

सोमनाथ पर्व पर गुजरात गए दल में से 15 लोगों के लापता होने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की दल के यह सदस्य बिना अनुमति के कोई सूचना दिए बगैर द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए चले गए हैं।

गुजरात पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व अन्य जनपद से 15 लोग बिना पूर्व अनुमति लिए तीन इनोवा कारों में द्वारकाधीश भ्रमण पर निकल गए। द्वारकाधीश कि सोमनाथ से दूरी लगभग 220 किलोमीटर है।

सभी जनपदीय नोडल अधिकारीगणों को पूर्व में ही यह स्पष्ट किया गया था कि नोडल विभाग गुजरात पर्यटन एवं खेल विभाग द्वारा सुरक्षा व अन्य कारणों से तय कार्यक्रम अनुसार ही सोमनाथ में भ्रमण-प्रवास की अनुमति दी गई है। समस्त श्रद्धालु गुजरात सरकार के आतिथ्य में है और सभी यात्रियों को अपने दल के साथ ही रहना है।
और पढ़े  बागेश्वर: भागीरथी गधेरे के पास मिला नवजात का शव, सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों की पड़ी नजर, पुलिस पहुंची
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…