हिमाचल के 118 सरकारी स्कूल अब CBSE से संबद्ध, मिली मंजूरी

Spread the love

राज्य सरकार की ओर से सीबीएसई संबद्धता के लिए अनुमोदित 130 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से 118 स्कूलों को सीबीएसई की मंजूरी मिल गई है। शेष विद्यालय विभिन्न चरणों में हैं। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि संबद्धता प्रक्रिया को चरणबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से लागू किया जा रहा है ताकि बुनियादी ढांचे, शैक्षणिक संसाधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े सभी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा निदेशालय और उपनिदेशक स्तर पर अलग से सीबीएसई सेल स्थापित किए गए हैं।

 

स्कूल स्तर पर प्राचार्यों और तकनीकी सहायकों को ऑनलाइन डेटा अपलोड, दस्तावेज सत्यापन और संबद्धता प्रक्रिया के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सीबीएसई से संबद्ध हुए सभी सरकारी स्कूल पहली बार वर्ष 2028 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से ही देंगे। यह समय सीमा इसलिए निर्धारित की गई है ताकि विद्यार्थी सीबीएसई के पाठ्यक्रम और शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप पूर्ण अध्ययन अवधि पूरी कर सकें और बोर्ड परीक्षा में बैठने से पूर्व आवश्यक शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित हो सके।

शीतकालीन अवकाश के बाद विश्वविद्यालय में शुरू होगी कक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार से विभागों में नए सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। विवि के विभागों और प्रोफेशनल कोर्स के संस्थानों ने सेमेस्टर की शुरू होने वाली कक्षाओं के टाइम टेबल को तैयार कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विश्वविद्यालय में अवकाश के समाप्त होने और छात्रावासों में विद्यार्थियों के लौटने पर सभी मेस को शुरू करने के निर्देश चीफ वार्डन कार्यालय की ओर से जारी किये गए हैं। कक्षाओं के शुरू होने के साथ ही बुधवार से विवि परिसर में रौनक बढ़ जाएगी।

और पढ़े  हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल: पत्नी ने पति पर फेंक दिया खौलता हुआ दूध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Spread the love

    Spread the loveसरकाघाट पुलिस थाना हटली के तहतत जमनौंण गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बहस के बाद एक पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ…


    Spread the love

    Gas Cylinder Shortage: हिमाचल में व्यावसायिक सिलिंडरों का संकट, गोदाम खाली, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से राजधानी शिमला में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई अब प्रभावित होने लगी है। तीन दिन से शहर की गैस…


    Spread the love