Himachal- स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की बेटी गीतांजलि कश्यप जो कि लेक्चरर साइकोलॉजी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में तैनात हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। गीतांजलि के पति राजेश कश्यप भाजपा नेता हैं और वह सोलन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें, उन्हीं के ससुर धनीराम शांडिल ने हराया था।

मौजूदा सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस-एचएएस अफसरों समेत दर्जनों अफसरों को रिटायरमेंट के बाद नौकरी से नवाजा है। मोटी पगार के साथ इन्हें सरकारी आवास, गाड़ी और स्टाफ समेत तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। कई अफसर तो तनख्वाह के साथ पेंशन भी ले रहे हैं। एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को करीब डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये तक पगार सहित अन्य भत्ते दिए जा रहे हैं।  जिन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है, वे नियमित अधिकारियों के समान वेतन और अन्य लाभ ले रहे हैं।

जिस बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त मुख्य सचिव से लेकर कई बड़े नौकरशाह बैठाए जाते रहे हैं, अब वित्त विभाग उसे घाटे से उबारने के लिए निजी हाथों में देने की सलाह दे रहा है। पूर्व सरकारों में भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनर्रोजगार और सेवा विस्तार दिया जाता रहा है, लेकिन मौजूदा दौर में वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल में इस रिवायत को बदलने के लिए कोई तैयार नहीं है।

सरकार के इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं लोग दे रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक ओर सरकार आर्थिक संकट का हवाला देकर खर्चों में कटौती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपने प्रभावशाली लोगों को पुनर्नियुक्ति और सेवाविस्तार दे रही है। ऐसे में सेवा विस्तार को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है।

और पढ़े  हिमाचल में बारिश का असर: 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप, 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित
  • Related Posts

    हिमाचल में बारिश का असर: 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप, 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित

    हिमाचल प्रदेश में मानसून के बीच बारिश का असर एक बार फिर सार्वजनिक सेवाओं पर पड़ा है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 31 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जारी…

    हिमाचल: डिब्बे में जिंदा कछुआ लेकर बस में सफर कर रही महिला पकड़ी, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम में केस

    हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही एक महिला को अंब में पुलिस ने पकड़ लिया। महिला कछुए को ले जाने से संबंधित…