5 आईएएस अधिकारियों के तबादले, अनुराग डीसी कुल्लू्, आशीष सिंहमार सीएम के सचिव का कार्य भी देखेंगे

सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए है। सरकार के आदेशों के अनुसार सचिव आईटी आशीष सिंहमार मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। वे सचिव एसएडी, एसडब्ल्यूडी और संसदीय मामले का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे और राकेश कंवर को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।

 

एचपीएमसी प्रबंध निदेशक अरिंदम चौधरी को एचपीएसईबीएल में निदेशक (कार्मिक और वित्त) लगाया गया है। इसी तरह निदेशक कृषि विनय सिंह को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी नियुक्त किया गया है। वे एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक,और एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के एमडी के पदों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

 

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश को प्रबंध निदेशक एचपी राज्य औद्योगिक विकास निगम बनाया गया है। तोरुल सामान्य उद्योग निगम के एमडी के पद का अतिरिक्त चार्ज भी संभालेंगी। बिजली बोर्ड के निदेशक (कार्मिक और वित्त) अनुराग चंद्र शर्मा को डीसी कुल्लू लगाया गया है।

और पढ़े  HP Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार करेगी बंपर भर्तियां, 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी, जानें बड़े फैसले..
  • Related Posts

    हिमाचल: लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक, शिमला साइबर सेल में पांच शिकायतें

    चंद रुपयों की कमाई के लिए लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान निजी वीडियो साझा करना युवतियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सोशल मीडिया और लाइव स्ट्रीमिंग एप पर…

    हिमाचल: पहाड़ों पर बढ़ते कचरे को लेकर राज्यपाल चिंतित, बोले- बाहरी लोगों से पहले स्थानीय लोग सोचें

    हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है। हिंदी पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने…