भीषण हादसा: PRTC बस और कई गाड़ियों में टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, कई घायल, मची चीख-पुकार

Spread the love

 

 

टियाला के राजपुरा में घनी धुंध की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। रविवार सुबह राजपुरा के गांव चमारू के पास घनी धुंध और सड़क के बीच खड़े एक खराब कैंटर के कारण कई वाहनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में पीआरटीसी बस समेत करीब 5 से 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वहां चीख-पुकार मच गई और वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

 

हादसा इतना भयानक था कि बस ड्राइवर समेत लगभग 12 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे पटियाला रेफर कर दिया गया है।

 

कैंटर बना काल का दूत

जानकारी के अनुसार, एक कैंटर रात से ही सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। सुबह घनी धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिस वजह से पीछे से आ रहे वाहन चालकों को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कैंटर नजर नहीं आया। सबसे पहले कुछ गाड़ियां खड़े कैंटर से टकराईं, फिर पीआरटीसी बस की टक्कर हुई और इसके बाद एक-एक करके पीछे से आ रहे अन्य वाहन आपस में भिड़ते गए।

 

छात्रों के सपनों पर फिरा पानी

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि बस में कई छात्राएं सवार थीं, जो क्लर्क की परीक्षा देने जा रही थीं। हादसे के कारण जहां उन्हें चोटें आईं, वहीं मानसिक सदमे और देरी की वजह से उनकी परीक्षा भी छूट गई। मौके पर रोती हुई छात्राओं ने बताया कि उनकी महीनों की मेहनत सड़क पर हुई इस लापरवाही की भेंट चढ़ गई।

PRTC bus and several other vehicles collided in Rajpura many injured

चिकित्सा सहायता और पुलिस कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. तरन कौर ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया।

PRTC bus and several other vehicles collided in Rajpura many injured

उठते सवाल

लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि सड़क के बीच खड़े खराब वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या इन मासूम छात्रों के खराब हुए भविष्य और घायलों की हालत का कोई जवाबदेह है? पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love
  • Related Posts

    नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी पर कृषि विभाग का छापा, 1 गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love   पंजाब के कृषि विभाग की टीम ने जगरांव में नकली खाद बनाने के मामले का पर्दाफाश किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों तथा कृषि मंत्री…


    Spread the love

    टैक्सी चालक ने वीडियो बनाकर आत्महत्या की, पूर्व विधायक का लिया नाम, आठ के खिलाफ केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveपटियाला के थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव हामझेड़ी में एक टैक्सी चालक ने सल्फास खाकर जान दे दी। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर…


    Spread the love