Jharkhand: कथित मारपीट मामले की जांच में ईडी कार्यालय पहुंची रांची पुलिस, राजनीतिक आरोपों के बीच बढ़ी हलचल

Spread the love

 

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दर्ज शिकायत के आधार पर की जा रही है।

पूर्व कर्मचारी ने दर्ज कराई थी मारपीट की शिकायत
जानकारी के अनुसार, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जलापूर्ति घोटाले से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की।

 

डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं जांच
सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस टीम ईडी कार्यालय में मौजूद तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर रांची पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दावा
गोपनीयता की शर्त पर रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारपीट के आरोपों के मद्देनजर ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

पश्चिम बंगाल प्रकरण के बाद बढ़ी संवेदनशीलता
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। उस दौरान ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी की थी, जिसमें जबरन प्रवेश और दस्तावेज चोरी के आरोप लगे थे।

और पढ़े  झारखंड के आंदोलनकारियों का अनशन समाप्त: CBI जांच क्यों नहीं करा रही सरकार, मंत्री दीपिका पांडे के तर्क क्या?

ईडी कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

बाबूलाल मरांडी ने जताई साक्ष्य से छेड़छाड़ की आशंका
इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई की आड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े भ्रष्टाचार मामलों के अहम साक्ष्यों से छेड़छाड़ या उन्हें नष्ट करने का प्रयास हो सकता है। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी कार्यालय में हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद हैं।

पूर्व में भी ईडी पर आरोप लगा चुके हैं मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली स्थित अपने आवास पर की गई तलाशी को लेकर ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि ईडी की कार्रवाई उन्हें और उनके समुदाय को परेशान और बदनाम करने के उद्देश्य से की गई।

मामला न्यायालय में लंबित
मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण में झारखंड उच्च न्यायालय में सीबीआई जांच की मांग भी की थी। ईडी अधिकारियों द्वारा एससी-एसटी अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों से जुड़ा यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।


Spread the love
  • Related Posts

    झारखंड- JSSC-JPSC पर सरकार का बड़ा एक्शन, CGL समेत 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित, 17 की CID जांच

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन सरकार…


    Spread the love

    झारखंड: JSSC-CGL रद्द होते ही मचा बवाल, नौकरी पा चुके अभ्यर्थी धरने पर, बोले- हमारा क्या दोष?

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड सरकार की ओर से सोमवार को JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है। परीक्षा के जरिए नियुक्त होकर अपने-अपने पदों पर सेवा…


    Spread the love