11 महीने की बच्ची के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, खून से सना बिस्तर देख मां को चला पता..

Spread the love

बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गत शुक्रवार को चचेरे भाई ने अपनी ही 11 माह की मासूम बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के समय बच्ची की मां घर पर मौजूद नहीं थी। घर आने के बाद मां ने बेटी का बिस्तर खून से भीगा हुआ देखा। उसने मासूम की हालत देखकर यह समझ लिया कि उसके साथ अनहोनी हुई है। मासूम की मां का कहना है कि घर में बच्ची के साथ उसका चचेरा भाई कालिया मौजूद था। घटना के बाद वह फरार हो गया। शुक्रवार को घर तथा आसपास के लोगों ने बच्ची की मां को समझाया कि वह मुकदमा दर्ज न कराए।

शनिवार को बच्ची की मां ने मामले की तहरीर थाने में दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीएम ए के गौड़ तथा सीओ राधा रमन सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

शनिवार देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  रूस ने दिया भारत के साथ सीधे रेल मार्ग का प्रस्ताव, क्या हो सकता है रूट; किसे-कितना फायदा?
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *