नैनीताल: कैंची बाईपास पर पुल के लिए 9.63 करोड़ की स्वीकृति

 

शासन ने राज्य योजना के तहत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग (कैंची बाईपास) में पाडली के समीप 74.15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। पुल निर्माण के लिए 9 करोड़ 63 लाख 9 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन में अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और हाईवे पर लगने वाले जाम को देखते हुए लोनिवि ने दूनीखाल-रातीघाट कैंची बाईपास का निर्माण शुरू कराया था। यह बाईपास लगभग 19 किलोमीटर लंबा है जिसमें से आठ किलोमीटर सड़क का कटान हो चुका है। इसी रोड में पाडली के समीप एक पुल भी प्रस्तावित था जिसका प्रस्ताव लोनिवि की ओर से शासन को भेजा गया था। विभागीय प्रस्ताव के परीक्षण के बाद शासन ने पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है।

 

दूनीखाल-रातीघाट रोड में प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में आज ही विभाग को आदेश प्राप्त हुआ है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। – पीएस बृजवाल मुख्य अभियंता लोनिवि हल्द्वानी।

और पढ़े  गुस्से में गजराज: थार पर किया हमला, तीन बार पलटने की कोशिश की, बाल-बाल बचे सवार
  • Related Posts

    देहरादून – एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: एक ही परिवार के 7 लोगों को चार अलग कोटे में दे दिया दाखिला, प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

    एमबीबीएस सीटों पर फर्जी स्वतंत्रता सेनानी व अन्य फर्जी प्रमाण पत्र बना कर एमबीबीएस सीटों पर दाखिले में समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात…

    उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

    उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर,…