चीन में एक ट्रेन की चपेट में आकर 11 रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन संख्या 55537 परीक्षण ट्रायल पर थी। इसी दौरान एक मोड़ पर रेलवे ट्रैक पर मौजूद कर्मचारी इस ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना चीन के युनान प्रांत की है। हादसे का शिकार हुई ट्रेन रेलवे ट्रैक पर भूकंपीय उपकरणों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुनमिंग रेलवे स्टेशन के नजदीक हादसा हो गया।







