हेमकुंड : मई माह में जमी 4 से 5 फीट तक बर्फ, सरोवर भी जमा ..

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम हेमकुंड साहिब से लौट आई है। उन्होंने बताया कि इस बार बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हेमकुंड साहिब मई के महीने में भी पांच फीट बर्फ से ढका हुआ है। यहां चारों ओर बर्फ जमी हुई है और हेमकुंड सरोवर भी बर्फ में तब्दील हो गया है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा प्रतिवर्ष 25 मई से एक जून के बीच शुरू होती थी, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने फिलहाल यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में करीब पांच फीट तक बर्फ जमी है, लेकिन बर्फबारी से हेमकुंड में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। आस्था पथ भी करीब तीन किलोमीटर तक बर्फ से ढका हुआ है।

उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब और गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन को यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की ओर से लगातार फोन किया जा रहा है। विचार किया जा रहा है कि कोरोना का प्रकोप धीमा पड़ने पर यात्रा शुरू कर दी जाए। 

हेमकुंड साहिब में अभी भी रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किलोमीटर पैदल आस्था पथ सही स्थिति में है, लेकिन तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ जमी हुई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़, चमोली समेत अन्य पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट-: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से, मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे के आसार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…