CBSE के बाद उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं भी हो सकती है रद्द, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दिए संकेत

सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उत्तराखंड में भी 12 वीं की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी। देहरादून रीजन में 333 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह के मुताबिक 1100 स्कूलों के 87000 बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, लेकिन हालातों को देखते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला ठीक है।

अब उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं के बाद अब 12 वीं की परीक्षाएं भी रद्द होंगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक देश में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को लेकर जो निर्णय हुआ है। राज्य सरकार उस फैसले से बाहर नहीं हैं। परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा के संबंध में जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की परिस्थिति को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार भी छात्र और शिक्षक हित में जो होगा जल्द ही उस पर निर्णय लेगी। उधर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में रामनगर बोर्ड से बहुविकल्पीय प्रश्न के आधार पर परीक्षा कराने के बारे में पूछा गया, लेकिन बोर्ड ने इस आधार पर परीक्षा कराने से इनकार कर दिया। शिक्षा सचिव ने कहा कि जब सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं, ऐसे में अब प्रदेश सरकार को निर्णय लेगा होगा कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होंगी या नही।

और पढ़े  हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, CM के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…