बाजार खोलने की मांग को लेकर सीएम से मिले कौशिक . .

देहरादून 1 जून , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रदेश में कोरोना के मामलो में आ रही कमी और व्यापारियों की मांग को देखते हुए बाजार खोलने की मांग की। श्री कौशिक ने कहा कि सरकार के अथक प्रयास और व्यापारियों सहित अन्य वर्गों के प्रयास से ही कोरोना की रफ़्तार पर अंकुश के साथ केस भी कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाजार बन्द होने के कारण व्यापारियों के सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। जब कोरोना के केस बढ़ रहे थे तो व्यापारियों ने खुद ही आगे आकर बाजार बन्द करने की पहल की।अब व्यापारी मार्केट खोलने की लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बाजार खोल दिये जाए। नियमित बाजार खुलने से अनावश्यक भीड़ भी नहीं होगी और लोगो व व्यापारियों को भी सहूलियत मिलेगी तो कोरोना संक्रमण पर भी अंकुश लगेगा।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…