हिन्दू महासभा की हनुमान छतरी यात्रा चेन्नई से नैमिषारण्य पहुंची , 8 जनवरी को हनुमानगढ़ी में समर्पित होगी

अखिल भारत हिन्दू महासभा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का 50 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा चेन्नई लखनऊ एक्सप्रेस से 5 जनवरी को रात 8 बजे लखनऊ पहुंची और वहाँ से छतरी यात्रा बस द्वारा नैमिषारण्य पहुँची। 8 जनवरी को छतरी यात्रा बस से अयोध्या पहुंचेगी और 11 बजे हनुमानगढ़ी में समर्पित करते हुए रामराज्य की स्थापना का संकल्प लिया जाएगा । यह जानकारी आज जारी बयान में हिन्दू महासभा अयोध्या जनपद के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने दी ।
जारी बयान के अनुसार हनुमान छतरी यात्रा में शामिल होने के लिए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव , राष्ट्रीय प्रवक्ता करपात्री जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर विक्रम सिंह , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित हिन्दू महासभा के अनेक बड़े नेता भी अयोध्या पहुंच रहे हैं ।
राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज 8 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व में लखनऊ से अयोध्या तक निकाले जा रहे विशाल जुलूस के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और हनुमान छतरी यात्रा का नेतृत्व करेंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदण्डी जी महाराज अयोध्या पहुंचकर यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों को संबोधित कर उन्हे रामराज्य स्थापना का संकल्प दिलवाएंगे ।
जारी बयान के अनुसार रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा 8 जनवरी को प्रातः 11 बजे बिड़ला धर्मशाला से ढोल नगाड़ों के साथ आरंभ होगी और हनुमान गढ़ी के गद्दीनशींन महंत प्रेम दास महाराज जी को समर्पित की जाएगी । रामराज्य श्री हनुमान छतरी यात्रा संपन्न होने के बाद यात्रा में शामिल प्रतिनिधि श्रीराम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन करेंगे ।
हिन्दू महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बबीता यादव ने कहा कि महिला सभा के कार्यकर्ताओं की टीम अयोध्या पहुंचने वाले नेताओं का अंगवस्त्र और पुष्पमाला से अभिनन्दन करेगी और हनुमान छतरी यात्रा में शामिल होगी ।

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…