हरीश रावत उत्तराखंड के सर्वमान्य नेता,हाईकमान गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करे ।

संसदीय अनुभव,सांगठनिक अनुभव एवं पूर्व में मुख्यमंत्री के रूप में प्रशासनिक क्षमता एवं अनुभव को ध्यान में रखते हुए माननीय हरीश रावत जी को 2022 के विधानसभा चुनाव में चेहरा घोषित करने पर हाईकमान ने गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। माननीय हरीश रावत जी उत्तराखंड के सर्वमान्य नेता है और वर्तमान में लोकप्रियता में भी माननीय हरीश रावत जी सर्वोच्च स्थान पर हैं। उत्तराखंड के आम जनमानस की पहली पसंद माननीय हरीश रावत जी हैं, उनकी सर्वोच्च लोकप्रियता का लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके मिलेगा। क्योंकि उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलवाई की गई थी जिससे आम जनता लाभान्वित भी हो रही थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इन सभी कल्याणकारी योजनाओं को या तो बंद कर दिया है या उनका नाम बदल दिया है।
हरीश चंद्र दुर्गापाल,
पूर्व मंत्री, उत्तराखंड सरकार

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…