हमला : आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस नाके पर बरसाईं गोलियां, 1 जवान घायल.

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के लाजीबल के पास पुलिस की टीम पर रात करीब 8:50 बजे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा इलाके को घेर लिया गया और आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले 30 जून को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के हरिपरिगाम इलाके में 27 जून आतंकियों ने पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं इस हमले में उनकी बेटी और पत्नी को भी गोली लगी थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की देर रात और बेटी की सोमवार सुबह मौत हो गई।

दरअसल इस हमले में रविवार शाम के समय आतंकियों ने घर में घुसकर अचानक फायरिंग कर दी जिसमें पूर्व एसपीओ की मौके पर मौत हो गई। उनके परिवार के अन्य दो सदस्य बुरी तरह से हमले में घायल हो गए थे जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने आतंकी हमले में मारे गए फैयाज अहमद के परिवार से मुलाकात की थी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ सहानुभूति व्यक्त की।

और पढ़े  2026 छठ- उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, प्रधानमंत्री बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव
  • Related Posts

    आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

    नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली…

    राजस्थान पंचायत चुनाव: परिणाम में कांग्रेस ने पलटा पासा, जिला परिषदों में 23 जगह बहुमत, BJP पांच पर सिमटी

    राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से…