उत्तर प्रदेश : राकेश टिकैत की सुरक्षा बढ़ाई गई, शासन के आदेश पर 2 गनर और मिले।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शासन के आदेश पर मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन से उन्हें दो और गनर उपलब्ध कराए गए हैं। अब तीन पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। भाकियू नेता को मिल रही लगातार धमकियों के मद्देनजर शासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत तीन कृषि कानूनों के विरोध में बीते सात माह से 24 नवंबर से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच भाकियू नेता को तीन बार धमकी मिल चुकी है।

राकेश टिकैत के पास पहले से ही एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध है। अब उन्हें मिल रही लगातार धमकियों को गंभीरता से लेते हुए शासन ने गाजियाबाद प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई थी। जिसके बाद शासन ने राकेश टिकैत की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लेते हुए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन से उन्हें दो और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

शासन के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने पुलिस लाइन से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को दो और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा दिए हैं।

उधर, मुजफ्फरनगर में भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में उबाल है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जनपद के थानों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि जब तक किसानों की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक थानों पर धरना जारी रहेगा।

और पढ़े  निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख

    यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके…

    UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

    मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर…