स्वामी ब्रह्मानंद पुस्तकालय का भव्य‌ शुभारंभ

Spread the love

जिले के अति पिछड़े गांव चन्दरसी में आज स्वामी ब्रह्मानंद पुस्तकालय की स्थापना की गई, पुस्तकालय का उद्घाटन कालपी एसडीएम कौशल किशोर , अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जालौन गुलाब सिंह राजपूत व लक्ष्य संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत बुंदेलखंड में शैक्षिक क्रांति लाने वाले त्याग मूर्ति स्वामी ब्रह्मानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई ।
उपजिलाधिकारी कालपी श्री कौशल किशोर जी ने अपने वक्तव्य में गांव के छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि आपके गांव का पिछड़ापन शिक्षा का स्तर बढ़ाने से ही दूर हो सकता है ,इसी क्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जालौन गुलाब सिंह ने गांव‌ वासियों को स्वामी ब्रह्मानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराया तथा कहा कि अगर आप सब किताबों के इस मंदिर में आकर किताबें पढ़ें तो निश्चित ही इस गांव तस्वीर बदल सकती है , गांव वासियों को शराब जुआ जैसे व्यसनों से दूरी बनाने का संकल्प दिलाया।
लक्ष्य संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मपाल सिंह लोधी ने समाज में फैले कुरीतियों आडंबरों पर प्रकाश डाला तथा इनमें होने खर्चों पर नियंत्रण करने को कहा ।
पुस्तकालय के संस्थापक नरेन्द्र सिंह लोधी ने गांववासियों को छात्र छात्राओं को गरीबी ,बेकारी से निजात पाने का माध्यम शिक्षा बताया तथा शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन कर सकती है विचार पर जोर दिया।
ध्यातव्य है कि पुस्तकालय में हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य लेखकों का साहित्य व प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रत्येक विषय की पुस्तकें रखी है ,यह पुस्तकालय क्षेत्र के सभी छात्र छात्राओं व साहित्य प्रेमियों के निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध करायेगा ।
इस आयोजन में लक्ष्य परिवार राठ, लक्ष्य उरई, श्रद्धा चौरसिया असिस्टेंट प्रोफेसर, रामपाल बीरा,पर्यावरण विद डाॅ मुकेश राजपूत, डाक्टर मेहेरलाल, डाक्टर दिनेश,धीरू कानाखेडा, अमन बागी , रामकुमार पूर्व प्रधान, हरीदास प्रधान, धीरेन्द्र सिंह सचिव, इंजी धीरेन्द्र राजपूत, दिलीप राजपूत ,सोनू राजपूत सहित समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

और पढ़े  हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *