रुद्रप्रयाग गढ़वाल : चारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक, समय पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, मनुज गोयल ने जनपद मुख्यालय के सभागार कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समय से यात्रा मार्ग पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करने को कहा। ताकि यात्रा का बेहतर संचालन हो सके।

आपको बता दे कि जनपद रुद्रप्रयाग मे विश्व प्रसिद्ध धाम 11वे ज्योत्रीलिंग भगवान केदारनाथ बाबा का मंदिर है।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय,खाद्यान्न, परिवहन,स्वास्थ्य एंव सड़क आदि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा पंजीकरण व्यवस्था को लेकर मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया।

इससे पूर्व उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को धाम में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा व उनसे संबंधित वांछित सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि यात्रा मार्ग पर कुल 45 स्टेंड पोस्ट में 12 स्टेंड पोस्ट तैयार कर लिए गए हैं जबकि शेष 33 को भी जल्द तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए दस सदस्यीय दल की दो टीमें कार्य कर रही हैं। इनके अतिरिक्त वर्तमान में तीन फीटर कार्यरत हैं। इनके नंबर आपदा कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कहीं पर भी पाइप लाइन लीकेज न हों व यात्रा मार्ग बाधित न हो। इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही बायो रजिस्ट्रर्ड, अस्थायी व जिला पंचायत द्वारा तैयार किए गए शौचालयों को एसओपी के अनुसार तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वजल के तहत पूर्व में प्रस्तावित शौचालयों की समीक्षा के भी आदेश दिए। पूर्ति अधिकारी को यात्रा मार्ग सहित धाम में खाद्यान्न व रसोई गैस की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति करने, परिवहन अधिकारी को मांग के अनुसार वाहनों की उपलब्धता, पर्यटन व नगर पालिका को साफ-सफाई तथा निरीक्षण भवन, यात्रा मार्गों पर होर्डिंग व एलईडी लगवाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। वैकल्पिक मोटर मार्ग के दृष्टिगत खांकरा-छांतीखाल व टिहरी-घनसाली-तिलवाड़ा को लेकर लो.नि.वि. को जरूरी निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने केदार धाम में स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती के निर्देश देने के साथ ही मेडिकल केंद्रों की स्थिति के निरीक्षण और यहाँ पर पर्याप्त मात्रा में दवा व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को अन्य नगर पंचायतों से समन्वय स्थापित करते हुए शौचालयों व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल,उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बृजेश तिवारी,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जीतेंद्र नेगी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश नितवाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि.इंद्रजीत बोस, पूर्ति अधिकारी बचन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह,अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीमा रावत,पर्यटन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…