सिलिंडर के धमाके के साथ घर में लगी आग.

नैनीताल में बृहस्पतिवार को सूखाताल स्थित भीमराव आंबेडकर छात्रावास परिसर के पास एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गैस सिलिंडर फट गया और आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत ये रही कि इस दौरान वहां कोई नहीं था। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

बृहस्पतिवार को छात्रावास के पास रहने वाले लोगों ने एक घर में आग के साथ धुआं उठते देखा और उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसी समय घर के अंदर रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया और वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

निखिल साबरी ने बताया कि एक माह पूर्व भी उनके मामा के घर के पीछे परिसर में आग लग गई थी। लेकिन तब आग पर काबू पा लिया था। बताया कि उनके मामा उनके साथ ही अयारपाटा क्षेत्र में रहते हैं और बीच-बीच में घर की देखरेख के लिए आते रहते हैं।
एफएसएसओ चंदन राम आर्य ने बताया कि घर में कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में भवन स्वामी से बात की जाएगी। दमकल टीम में मनोज भट्ट, कुलदीप कुमार, जवाहर सिंह, नीरज कुमार, जगदीश सिंह, उमेश, भोपाल सिंह मौजूद थे।

और पढ़े  AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…