सिक्कम में शहीद हुए हिमांशु नेगी का पार्थिव शरीर पहुँचा उनके आवास।

Spread the love

नैनीताल/रामनगर – सिक्कम मे शहीद हुये हिमांशु नेगी का पार्थिव शरीर उनके आवास पांडेय कलोनी हेमपुर पहुँचा। शव के पहुँचते ही महौल गमहीन हो गया। पार्थिव शरीर के उनके आवास पहुचने पर सभासद भुवन डंगवाल, यूथ से फॉउंडेशन से इन्सटेक्टर मंगल सिंह,यूथ फॉउंडेशन के कुमाऊँ प्रभारी तेजेश्वर घुघत्याल, पूर्व सैनिक बलवंत रावत, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत के द्वारा शव को रिसीव कर उनके परिजनों को सौंपा। शहीद हिमांशु नेगी के आवास पर ही उन्हे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान तमाम, राजनीतिक संगठनों के लोगो ने उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। पूरा माहौल हिमाशु नेगी अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद हिमांशु रामनगर के यूथ फॉउंडेशन कैम्प से आर्मी का प्रशिक्षण ले चुके है। उनके निधन पर यूथ फाउंडेशन परिवार ने गहरा दुख प्रकट किया है। कर्नल अजय कोठियाल ने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। हिमांशु नेगी के पिता हीरा सिंह दैनिक मजदूरी करते है। उनकी माता कमला देवी ग्रहणी है। परिवार मे हिमांशु नेगी के बाद उनके 2 भाई और 1 बहन है। शहीद हिमांशु अपने भाई बहनों मे सबसे बड़े थे। उनके जाने से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो मे पूर्व सैनिक संगठन रामनगर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह,सचिव भुवन सिंह डंगवाल व प्रशाशनिक अधिकारी उधम सिंह नगर, व अन्य पूर्व सैनिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: 9 साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *