उत्तराखंड : भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज, नए सीएम पर फैसला।

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। प्रदेश पार्टी कार्यालय में अपराह्न तीन बजे बैठक होगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नया सीएम जो भी होगा, वह पार्टी का सिपाही होगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के त्यागपत्र दिए जाने की वजह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सांविधानिक संकट खड़ा न हो, इसे देखते हुए प्रदेश हित में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे इस्तीफा सौंपा गया।

और पढ़े  उत्तराखंड से राज्यसभा में पहली बार BJP के एससी सांसद बने दिनेश
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…