सिंगर और रैपर हनी सिंह पर पत्नी ने लगाया यौन उत्पीड़न, मारपीट करने का आरोप, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा..

Spread the love

सिंगर और रैपर हनी सिंह का विवादों से गहरा नाता है। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से हनी सिंह ने खुद को विवादों से दूर रखने की काफी कोशिश की है। लेकिन एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गए हैं, इस बार वो अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर और एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आथिक हिंसा का आरोप लगाया है। हनी सिंह के साथ-साथ शलिनी ने उनके मां-पिता और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत याचिका दायर की है। ये याचिका तीस हजारी कोर्ट में दाखिल की गई।
शालिनी तलवार की ये याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया और उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है। कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।


Spread the love
और पढ़े  स्कूल गोलीबारी में 8 की मौत, 15 घायल, वारदात से पहले आरोपी छात्र ने दादा-दादी को भी मारी थी गोली
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *