सांसद लल्लू सिंह ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में गिनाये सरकार के काम..

अयोध्या –
गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग सिक्स लेन होगा। इसका डीपीआर तैयार हो गया है। 9800 करोड़ स्वीकृत होते ही यह दो साल में कंपलीट हो जाएगा सोमवार को पार्टी कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा रामनगरी के लिए चलाई जा रही विकास की योजनाओं के बारे में बताते हुए ये बातें कहीं।सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन अयोध्या का सौंदर्यीकरण और विकास है। कई हजार करोड़ की योजना से अयोध्या का विकास किया जा रहा है। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के विश्वास के साथ 2014 से ही रामनगरी के विकास की शुरुआत कर दी गयी थी। रामवन गमन मार्ग, रामजानकी मार्ग मार्ग का निर्माण, अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन जिसका निर्माण चल रहा है। बाराबंकी-अकबरपुर रेलवे मार्ग दोहरीकरण का कार्य भी प्रगति पर है।2018 में देश के सर्वोत्तम रेलवे स्टेशन में एक अयोध्या रेलवे स्टेशन का शिलान्यास तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया, जिसमें प्रथम फेज का काम दिसम्बर तक पूरा हो जायेगा। अयोध्या से रामेश्वरम तक श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन चलायी गयी। फैजाबाद का मालगोदाम सलारपुर स्थानांतरित किया जा रहा है। जिसके लिए रेलवे ने 131 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ अयोध्या कैंट जंगशन का विकास किया जा रहा है। रामघाट हाल्ट में भी यात्री सुविधाओं का विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि 133 करोड़ से अयोध्या के घाटों का निर्माण प्रदेश सरकार ने किया। रामकी पैड़ी का जीर्णोद्धार किया गया। अयोध्या की सड़कें चौड़ी हो यह प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए 650 करोड़ से टेंडर हो चुका है। अयोध्या रिंग रोड का निर्माण 6400 करोड़ में होने जा रहा है, जिसके लिए एनएचआई ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 9800 करोड़ से लखनऊ अयोध्या गोरखपुर 6 लेन स्वीकृत होने जा रहा है। 3737 करोड़ से 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण हो रहा है।अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए 1100 करोड़ से जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। केन्द्रीय विद्यालय की भी स्वीकृति मिली है। मेडिकल कालेज में 10 और विभागों को शुरू करने की मांग की गयी है। सात रेलवे क्रासिंग ओवर बिज का निर्माण होना है। जिसमें तीन की स्वीकृति मिल गयी है। फतेहगंज की स्वीकृति जल्द मिल जायेगी। 100 करोड़ से अयोध्या नगर निगम की सड़को का विकास किया जा रहा है। जिसमें अयोध्या नगर निगम में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल है।

और पढ़े  UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…