सरकारी कर्मचारियों को मिली चेतावनी, 16 अक्तूबर तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई तो दफ्तर में रहेगी नो एंट्री ।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार के जिन कर्मचारियों ने अब तक वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है वह 16 अक्तूबर से दफ्तर में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।
डीडीएमए ने जारी आदेश में कहा है कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को 16 अक्तूबर से तब तक दफ्तर आने की इजाजत नहीं होगी जब तक कि उन्हें वैक्सीन की पहली डोज न लग जाए। आदेश में बताया गया है कि डीडीएमए की 29 सितंबर को हुई बैठक में सभी सरकारी कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारियों और शिक्षकों व सभी स्कूल या कॉलेज स्टाफ के लिए 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन जरूरी होगा क्योंकि, ये लोग आम लोगों के लगातार संपर्क में आते रहते हैं।

और पढ़े  भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मची तबाही: अब भारत में बढ़ी चिंता, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ की चेतावनी जारी
  • Related Posts

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख: आज संभालेंगे कमान, अमर प्रीत सिंह होंगे सेवानिवृत्त

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आज (31 अक्तूबर) को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। अमर प्रीत सिंह 25…

    सरदार पटेल जयंती: PM पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका योगदान प्रेरणादायक

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देश भर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह गुजरात में स्टैच्यू…