समाजवादी पार्टी की 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों तेज।

समाजवादी पार्टी ने भी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुरू कर दी है कल यानी 3 सितंबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल खेत-खलिहान बचाओ, रोजगार दो, नौजवान किसान पटेल यात्रा लेकर अयोध्या पहुँच रहे नरेश उत्तम पटेल उन्हीं क्षेत्रों में जा रहे हैं जहां पर कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र है। नरेश उत्तम पटेल का 8 जगहों पर स्वागत है व उन्ही आठों जगह पर नुक्कड़ सभाएं भी नरेश उत्तम पटेल करेंगे। पटेल यात्रा निकालकर नरेश उत्तम पटेल कुर्मी मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश करेंगे। सपा नेता व पूर्वमंत्री पवन पांडे ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है देश प्रदेश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है। 2022 में अब जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के यात्रा की स्वागत की तैयारी सपा ने कर ली गई है.सपा नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि कल 3 सितंबर स्वागत एवं सभा अकवारा चौराहा समय 11:30 बजे, स्वागत बिल्हार घाट 12:00 बजे, स्वागत रसूलाबाद 12:20 पर, स्वागत एवं सभा सरदार वल्लभभाई इंटर कॉलेज करनाईपुर 12:40 पर,स्वागत केसरूवा चौराहा 1.30 पर,स्वागत पिपरी चौराहा 2:00 बजे, स्वागत मसौधा शुगर मिल के सामने 2.15 पर, स्वागत मुमताज नगर 2:30 पर, स्वागत एवं सभा पटेल मैरिज लॉन 02.45 पर, स्वागत एवं सभा युवजन सभा पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप के द्वारा अलीगंज मे समापन किया जाएगा।

और पढ़े  MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…