शहर के राठहवेली इमामबाड़ा में कर्बला में शहीद हुए 74 ताबूत के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है।उनका कहना है कि गलत गिरफ्तारी हुई।जिसका धर्मांतरण हुआ है उसका अभी तक बयान नहीं आया। पुलिस उसका भी बयान ले और इस्लाम में धर्मांतरण कबूल नहीं हैं। जबरदस्ती मुसलमान नही बनाया जाता। जिनका हुआ धर्मांतरण अभी तक बयान नहीं आया। जो पकड़े गए हैं उनका अभी तक जुर्म नहीं साबित हुआ है।ऐसे में धर्मांतरण का ठीकरा कल्वे जव्वाद ने मीडिया पर फोड़ा है।उन्होंने कहा मीडिया हिंदू मुस्लिम करा रही है। कल्वे जव्वाद ने शिया वक्फ बोर्ड के गठन को लेकर कहा सरकार सदस्यों को जल्द नॉमिनेट करे। विधानसभा चुनाव के पहले नॉमिनेट करे। इसका मामला कोर्ट में चल रहा हैं। बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के किसी भी साथी को बोर्ड मे ना लाएं। नहीं तो फिर से बोर्ड में भ्रष्टाचार शुरू होगा।दरसअल आज शिया धर्मगुरु मौलाना कल्वे जव्वाद अयोध्या के इमामबाड़ा जवाहर अली खा में 72 शहीदों के ताबूत में मजलिस में पहुंचे थे।इस दौरान उनके साथ शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य व भाजपा के युवा नेता असफाक हुसैन जिया भी मौजूद रहे।









