अयोध्या : पीएम केयर्स फंड द्वारा 09 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया..

पीएम केयर्स फंड द्वारा 09 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया। जिला पुरुष अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।जनपद में अब 10 ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो रहे हैं। जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 1000 लिटर प्रति मिनट की क्षमता के नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में पीएम केयर्स फंड द्वारा नवनिर्मित 3 जिला चिकित्सालय पुरुष, राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर 100 सय्या चिकित्सालय कुमारगंज में नवनिर्मित व अन्य पांच ऑक्सीजन प्लांटो का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोकार्पण किया।बताया गया कि कोरोना की किसी भी संभावित लहर व अन्य बीमारियों में ऑक्सीजन की उपयोगिता में अब अयोध्या आत्मनिर्भर हो चुका है।

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…