फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला धीरे-धीरे लोगों के अंतरमन में एक अलग पहचान बनाती जा रही है ।

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला धीरे-धीरे लोगों के अंतरमन में एक अलग ही जगह बनाती जा रही है, इसके साथ ही देश और दुनिया मे अयोध्या की एक नई पहचान भी बन रही है। रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म, विश्वामित्र तप भंग व ताड़का-सुभाहु वध का मंचन हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा, हालांकि लोगों को यह मलाल है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत उन्हें यह रामलीला वहां जाकर नहीं देख पा रहे है, लेकिन दूरदर्शन के जरिये लोग रामलीला के मंचन को भाव-विभोर हो रहे हैं। दूसरे दिन की रामलीला के मंचन में भगवान राम के पात्र को जीवंत करने पहुंचे राहुल बुच्चर ने कहा कि यह उनके लिये सौभाग्य की बात है कि उन्हें भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में उन्हें भगवान श्रीराम का रोल करने का अवसर मिला क्योंकि जब भगवान की मंशा होती है तो ही कोई उनके करेक्टर को जीने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि लोगों इस रामलीला को केवल एंटरटेनमेंट के तौर पर न देखे बल्कि भगवार राम के चरित्र, उनके संस्कार व उनके आदर्शों को आत्मसात करें तभी हमारी मेहनत सफल होगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम कण-कण में विराजमान है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या की रामलीला में भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं तो वह रामलला व सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी जाकर आशीर्वाद भी लेंगे।

और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…