वायरल बुखार के प्रकोप को लेकर नोडल अधिकारी टी वेंकटेश अयोध्या पहुंचे।

प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार के प्रकोप को लेकर नोडल अधिकारी टी वेंकटेश अयोध्या पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।बाल रोग वार्ड व डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।डाक्टरों से जानकारी ली।वही टी वेंकटेश ने बताया कि अयोध्या में अभी डेंगू नियंत्रण में हैं। केवल चार पांच ही मरीज भर्ती है। मरीजों की भर्ती व जांच को लेकर निर्देश दिये गए हैं।दरसअल तेजी से पांव पसार रहे वायरल बुखार को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है इसी कड़ी में नोडल अधिकारी अयोध्या पहुंचे उन्होंने जिला चिकित्सालय सहित अस्पतालों में स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने डेंगू वार्ड सहित प्रमुख वार्डो में जाकर मरीजों का हालचाल जाना, इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान डीएम,एसएससी, सीएमएस और अस्पताल के स्टाफ मौके पर मौजूद रहे।

और पढ़े  यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…