लखनऊ : 4 महीने बाद आज 1 दिन में 13 कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप ।।

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राजधानी लखनऊ में चार माह बाद एक ही दिन में 13 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। अलग-अलग इलाकों में मिले ये मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से तीन की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है, जबकि दो लोगों ने विदेश जाने के लिए जांच कराई थी। 13 में से एक मरीज दूसरी बार जांच में भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार सभी मरीजों की कोविड कमांड सेंटर से निगरानी की जाएगी।

एक साथ इतने मरीज मिलने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश ने चिकित्सकीय व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। साथ ही सभी अस्पतालों में कोविड वार्ड शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आलमबाग, अलीगंज, सिल्वर जुबली व सरोजनीनगर आदि क्षेत्रों को रेड जोन में रखा गया है।
यहां सघन सर्विलांस, सैनिटाइजेशन अभियान चलाने व बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में प्रशासनिक नोडल अधिकारियों व चिकित्सकों की 24 घंटे ड्यूटी भी लगा दी गई है।

और पढ़े  अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा
  • Related Posts

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…

    अयोध्या में सीएम योगी बोले- अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां,जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं चला सकेगा लाठी-डंडा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी…