राज्य सरकार ने 7 मई से 16 मई तक लगाया कोरोना कर्फ्यू:::::

हिमाचल प्रदेश मे कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने बुधवार को आयोजित की गई कैबिनेट बैठक में कई सख्त फैसले लिए हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हिमाचल कैबिनेट ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। इसके तहत प्रदेश में  सभी सरकारी व निजी कार्यालय, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान सात मई से 16 मई 2021 की मध्यरात्रि तक बंद रहेंगे।  हालांकि,  स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जल आपूर्ति, स्वच्छता आदि सभी आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी।
मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि नागरिक कार्य स्थलों, बागवानी / कृषि और अन्य परियोजना स्थलों पर काम जारी रहेगा। राज्य में शैक्षणिक संस्थान 31 मई 2021 तक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और निजी परिवहन का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन होगा। बसों में 50 फीसदी सवारियों को बिठाने की ही अनुमति होगी। अंतरराज्यीय परिवहन जारी रहेगा।औद्योगिक प्रतिष्ठान राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करेंगे।

और पढ़े  हरिद्वार: फर्जी प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिले का मामला, SIT ने कब्जे में लिए छात्रा के दस्तावेज
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    देहरादून: पीड़ितों को न्याय में नहीं होगी देरी, ST/SC अत्याचार के लंबित मामलों पर CM धामी सख्त

    मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति…