राजपाल कश्यप ने की सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता ।

विधान परिषद सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश राजपाल कश्यप ने आज आयोध्या पहुँचकर सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसान और सभी वर्गों के लोग परेशान है । उत्तरप्रदेश में निषाद समाज ने भाजपा सरकार बनाने में बड़ा योगदान रहा है, लेकिन आज तक निषादों का शोषण हुवा है। भाजपा ने वीरांगना फूलन देवी का अपमान किया है इसे निषाद समाज के लोग माफ नही करेंगे और समाजवादी सरकार आई तो अयोध्या में निषादों के राजा महाराज निषादराज व वीरांगना फूलन देवी की मूर्ति लगाई जाएगी जो भाजपा आज तक नही लगवा पाई । भाजपा वाले श्रीराम मंदिर के लिए एकत्रित चंदा भी खा गए ।अखिलेश यादव की लोकप्रियता देखकर भाजपा अपने सभी मुख्यमंत्रीयों को मैदान में उतार दिया समाजवादी नेताओं के ऊपर इनकम टैक्स के छापे पढ़वाने से डरने वाले नही हम ऐसे ही निडरता से कार्य करते रहेंगे और जनता का विश्वास हासिल करेंगे ।आगे कश्यप ने कहा की भाजपा लगातार युवाओं और पिछड़ों को ठगने का काम किया है आज उत्तरप्रदेश में जंगलराज है, अब युवाओं ने ठाना है कि अबकी भाजपा का सफाया करना है ,और प्रदेश ने अखिलेश यादव की सरकार बनाना है ।

और पढ़े  अयोध्या- दीपोत्सव से पहले रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन शुरू।
  • Related Posts

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…

    अयोध्या में सीएम योगी बोले- अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां,जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं चला सकेगा लाठी-डंडा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी…