योगी के गढ़ से प्रियंका गर्जना, भाजपा सरकार जनता पर उगल रही है आग -प्रियंका गांधी..

Spread the love

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर पहुंच गई। यहां चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साध रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के खिलाफ आग उगल रही है। लोगों को मदद की जगह अत्याचार हो कर रही है।
प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ बोलने के अलावा कभी सच नहीं बोलते हैं। सपा, भाजपा और बसपा ने चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर नीलाम कर दिया। यूपी के बुनकर और किसान हताश है, निराश है, हैरान है, परेशान है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री संत हैं, महंत हैं लेकिन झूठ के अलावा कभी सच नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं ‘आपने कौन सा ऐसा काम किया, पांच बार सांसद रहे और अब मुख्यमंत्री हैं लेकिन गोरखपुर में गली गली में कमर से ऊपर तक पानी लगने का काम हुआ है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नाली को ऊंचा करके लोगों को डूबे में रहने को मजबूर किया गया।’ इस सरकार ने गन्ना, गंडक, गरीबी के लिए कोई काम नहीं किया। आज लड़ने वाले का नाम प्रियंका गांधी है और घर में बैठने वाले का नाम अखिलेश यादव और मायावती है।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

रैली की तैयारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तर के नेता गोरखपुर में जुटे हुए हैं। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। लल्लू ने कहा कि गोरखपुर की सरजमीं पर प्रियंका गांधी की ऐतिहासकि रैली होगी। गरीबों मजलूमों की हक की लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहने वाली प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता में नई संभावना जगा दी है। और प्रदेश की जनता आशाभरी नजरों से उनकी ओर से देख रही है।
राजेश तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली हर हाल में सफल होगी। लोग प्रियंका गांधी की झलक को पाने के लिए आतुर हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी की इस रैली से सत्तापक्ष परेशान है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम एवं जिला महामंत्री अनिल सोनकर ने कहा कि प्रियंका गांधी के रैली के लिए लोगों में अजब का उत्साह है। रविवार को लोगों की अपार भीड़ इसकी गवाह बनेगी।

मंच पर लगेगा नेताओं का जमावड़ा
गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली में मंच पर नेताओं का जमावड़ा लगेगा। वहीं कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि रैली में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आएंगे। सुरहीता करीम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने जो 8 प्रतिज्ञाएं ली हैं, कांग्रेस की सरकार बनते हुए इन प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा। इस सभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

और पढ़े  नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत,कामिनी ने कुछ समय पहले छोड़ दी थी BPO की नौकरी

Spread the love
  • Related Posts

    UP- बसपा राज में खूब फूले-फले ब्राह्मण नेता, सत्ता जाने के बाद से बढ़ी दूरियां, अब खतरे में सोशल इंजीनियरिंग

    Spread the love

    Spread the loveबहुजन समाज पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग में ब्राह्मणों की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। बीते दो दशकों में कई ब्राह्मण नेता बसपा की ताकत बने तो उनके…


    Spread the love

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *