यूपी : एक्सप्रेस-वे पर सडक हादसा बिहार जा रही स्लीपर कोच बस डिवाइडर में टकराकर पलटी, 1 महिला की मौत, 50 जख्मी

Spread the love

पानीपत से बिहार जा रही स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 50 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 13 लोगों को ज्यादा चोट लगी है। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। कुछ घायलों का मौके पर ही एंबुलेंस में उपचार किया गया।
दिल्ली के थाना दरबारी कालोनी के बस चालक सुरेंद्र सिंह (34) हरियाणा के पानीपत से स्लीपर बस लेकर बिहार जा रहे थे। बस में बिहार के समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत पांच जिलों के 150 श्रमिक सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा टोला प्लाजा के पास रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बस डिवाइडर से टकराकर बिजली के पोल तोड़ती हुई सौ मीटर दूर जाकर पलट गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, एनसीसी (नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी) गश्ती दल और यूपीडा, साकार ग्लोवल की टीमें मौके पर पहुंची। शीशे तोड़कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकला गया। चालक समेत 14 लोगों को ज्यादा चोट लगी थी।

सभी को सीएचसी भेजा गया। तीन लोगों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया, वहां समस्तीपुर जिले  के मुड़ियारी गांव की रहने वाली सरिता (28) पत्नी केशव पासवान की मौत हो गई। स्लीपर बस को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *