मोदी कैबिनेट में 43 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, शाम 6 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है। बिहार की राजधानी पटना मे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, हम वहां भाग लेने जा रहे हैं। एनडीए की सरकार अखंड रहेगी, हमारी सरकार चल रही है, आगे भी लंबी अवधि तक चलती रहेगी। पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों को मौका मिलेगा। इसके साथ मोदी की नई टीम में 11 महिलाओं को मौका मिल सकता है। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि ये सारी चीजें वे चुनाव को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। ये भी देखना है कि दलितों, शोषित वर्गों, अस्पृश्यों और दबे कुचले लोगों को वे कौन से अच्छे पोर्टफोलियो देने वाले हैं। कई बार लोगों को दिखाने के लिए वे ऐसी चीजें करते हैं। वो 2 साल पहले भी कर सकते थे।


Spread the love
और पढ़े  Euthanasia: सम्मानजनक मौत के लिए हरीश संग डॉक्टर लड़ रहे जिंदगी से जंग, अब ऐसी है स्थिति
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया में तनाव पर डीजीसीए ने जारी की एडवाइजरी..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सभी एयरलाइंस को खाड़ी देशों के हवाई क्षेत्रों से बचने और सुरक्षा जोखिम आकलन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *