केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का भी विकेट गिरा, निशंक और बाबुल सुप्रियो समेत कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है। कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जन भर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के चार चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इन चेहरों में से दा को कैबिनेट और दो को राज्य मंत्री का पद दिया जा सकता है। अभी तक यूपी से जिन नामों की चर्चा हो रही है, उसमें अनुप्रिया पटेल और कौशांबी से सांसद विनोद सोनकर का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। वहीं खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्र और राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा का भी नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। सभी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं।

और पढ़े  प्रधान के इस्तीफे के बाद दीपके ने जारी किया वीडियो; बोले- ये अंत नहीं, शुरुआत है...

Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र वंदे मातरम् बिल लोकसभा से भी पास, कार्यवाही स्थगित

    Spread the love

    Spread the loveआज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे तक के…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट- SC ने पैलेट गन मामले में की सुनवाई, कहा- पुलिस कर सकती है पैलेट गन का इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक के खिलाफ हालिया छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जंतर-मंतर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *