महीने के अंत तक होंगी सभी जिलों में स्टाफ नर्सों की भर्ती परीक्षा.

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम से स्टाफ नर्सों के 2621 पदों के लिए 28 मई को होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित करने के बाद सरकार ने सभी जिलों में लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया है। सोमवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने इस संबंध में आदेश किया है। वहीं, परिषद ने भी जनपद वार परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले सप्ताह तक लिखित परीक्षा की तिथि तय हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्सों के 2621 पदों के लिए लगभग 10 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। पहली बार उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम से स्टाफ नर्सों की भर्ती की जा रही है। कोविड महामारी में स्टाफ नर्सों की कमी को देखते हुए शासन ने 28 मई को भर्ती परीक्षा आयोजित करने की मंजूरी दे दी थी। परिषद की ओर से देहरादून और हल्द्वानी में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोरोना संक्रमण में उम्मीदवारों को आने-जाने की दिक्कतें के चलतेे कई संगठनों ने परीक्षा पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद सरकार ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। 

सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण स्टाफ नर्सों की भर्ती परीक्षा प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। शासन से नया आदेश जारी होने पर परिषद ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से परीक्षा के लिए जिलों का विकल्प मांगा है। प्रत्येक जिले में परीक्षा केंद्र बनाने के बाद अगले सप्ताह तक परिषद परीक्षा की तिथि तय कर देगा

और पढ़े  हल्द्वानी: रानीबाग चित्रशिला घाट मंदिर पर हंगामा, पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों समेत 6 हिरासत में
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…