भारत में 2 अप्रैल के बाद सबसे कम 60,471 संक्रमित, बीते 24 घंटे में 2726 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब हल्की हो गई है यानी संक्रमण दर पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। हालांकि कोरोना से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं संक्रमण दर कम होने की वजह से दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने कोरोना पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है लेकिन पूरी तरह से बाजार अभी भी नहीं खुला है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 60 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए, वहीं 2726 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में आज 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45 फीसदी है, जो लगातार 8 दिनों से 5 फीसदी से कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.64 फीसदी हो गया है।

75 दिन बाद देश में कोरोना वायरस के सबसे दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 60,471 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,70,881 हुई। 2,726 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,77,031 हो गई है।

और पढ़े  2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती...
  • Related Posts

    प्रदर्शन पड़ा भारी: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आशुतोष रांका और सौरव दास

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…