देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद एक बार गति पकड़ती नजर आ रही है। तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में एक बार फिर दैनिक कोविड मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 42,123 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3998 लोगों की मौत हो गई। वहीं इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 30,093 मामले दर्ज किए गए थे और 374 लोगों की जान गई।
देश में आज अचानक से हुई मौत के आंकड़ों में इतनी बढ़ी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने की वजह हुई। महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई, जबकि 3509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया। इससे पहले 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था। उस दिन देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंच गया था।
तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में एक बार फिर दैनिक कोविड मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 42,123 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3998 लोगों की मौत हो गई। देश में बीते दिन हुई मौतें पिछले 39 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 11 जून को 3996 लोगों की मौत हुई थी।







