एक साथ जिला अस्पताल में 7 बच्चों की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में उस वक्त हंगामा मच गया जब तीन नवजात की एक साथ मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना मंगलवार रात 8 बजे की है। परिजनों का आरोप था कि तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को बिना ऑक्सीजन लगाए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था। अस्पताल में मौजूद एक मरीज के परिजन का कहना कि तीन नहीं सात बच्चों की मौत हुई है। परिजन के मुताबिक, वह अपनी आंखों से एक के बाद एक सात बच्चों के शव ले जाते देखे हैं।

तीन बच्चों की मौत
एक परिजन घनश्याम सिन्हा ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे की स्थिति बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे की स्थिति गंभीर थी। उसे ले जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी, लेकिन नहीं दिया गया। वे लगातार अस्पताल प्रबंधन से सिलेंडर की मांग करते रहे, लेकिन उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया नहीं कराया गया।  इस दौरान भर्ती दो और बच्चों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा डॉक्टरों पर फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया।

और पढ़े  फ्लाईदुबई मामले में आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले ही लग चुका था बैन,अलकायदा से जुड़े तार
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…