भारत में कोरोना के बीते 24 घंटे में 35,354 नए संक्रमित, 285 लोगों की हुई मौत, रिकवरी रेट 97.65% पार ।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार नए मामले सामने आए हैं।  वहीं, 33 हजार 798 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। पिछले चार दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा कम हो रहा है। वहीं 17 सितंबर को कोरोना के 34 हजार नए मामले सामने आए थे, यानी एक दिन में कोरोना के एक हजार नए मामले सामने आ गए हैं। कोरोना के रिकवरी रेट 97.65 फीसदी तक पहुंच गया है। कोरोना के बढ़े मामलों में केरल का बड़ा योगदान है। केरल में कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार के पार आ रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

और पढ़े  नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…