भारत में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी,लंबे समय बाद मिले 31222 नए मामले, 290 लोगों की मौत ।

कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,222 नए मामले दर्ज किए गए, 42,903 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है, जबकि 290 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। राहत की बात है कि केरल, महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से लोगों की बॉडी में हार्ड इम्यूनिटी तैयार हो रही है, जिससे संक्रमण की चपेट में लोग कम आ रहे हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, 6 सितंबर तक 53 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।

और पढ़े  अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन पर साइबर हमला: 16 हजार ग्राहकों का डेटा लीक होने की आशंका, कौन सी सेवाएं बनी निशाना?
  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…