भारत-पाकिस्तान मैच : भारत ने दिया पाकिस्तान को 152 रन का लक्ष्य, कोहली ने बनाया कीर्तिमान, शाहीन को मिले 3 विकेट..

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत ने पाकिस्तान के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा है।
पाकिस्तान के ओपनर्स मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम क्रीज पर आ गए हैं। भारत को इनको जल्द पवेलियन भेजना होगा। भुवनेश्वर के पहले ओवर में 10 रन आए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 31 रन तक टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा (3) और केएल राहुल (0) को शाहीन अफरीदी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर पवेलियन लौटते बने।

तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत ने मिलकर पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी की। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रवींद्र जडेजा और कोहली ने पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों पर 41 रन जोड़े। जडेजा 13 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली भी 57 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक एक बार फिर फेल हए 11 रन ही बना सके। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 51 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए।

और पढ़े  हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दें, संयुक्त राष्ट्र को भारत का जवाब, कहा- दुनिया के प्रदर्शनों पर ध्यान दें
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…