भाजपा के समर्थन करने उतरे संत समाज , विधानसभाओं में बांटेंगे रामलला का प्रसाद।।

विधानसभाओं में बांटेंगे रामलला का प्रसाद देंगे संदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर राम मंदिर के नाम का ट्रंप कार्ड खोल दिया है। राम मंदिर के नाम पर वोट जुटाने के लिए मैदान में उतारे संत
अयोध्या. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन करने उतरे अयोध्या के संत प्रदेश के विधानसभाओं में प्रचार प्रसार करेंगे। इस दौरान अयोध्या का प्रसाद देकर वोट मांगेंगे। जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के चुनावी क्षेत्र सिराथू आज संतों का एक दल रवाना हुआ।
भाजपा के समर्थन में उतरे संत, मतदाताओं को देंगे रामलला का प्रसाद व संदेश
भाजपा के समर्थन में उतरे संत, मतदाताओं को देंगे रामलला का प्रसाद व संदेश

प्रदेश के विधानसभा में प्रचार के लिए रवाना हुए संत
प्रदेश की विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राम मंदिर की लहर होगी। और यहीं जय श्रीराम के जय घोष और राष्ट्रवादी सरकार को पुनः स्थापित करेगें , जिसको अयोध्या से संतो का दल श्रीरामलला का प्रसाद और श्रीराम जन्म भूमि का पावन रज लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के चुनावी क्षेत्र सिराथू विधानसभा में श्रीराम भक्तों से संपर्क हेतु रवाना हुआ। इस दल में हनुमान गढी के पुजारी तथा रामकोट अयोध्या के पार्षद रमेश दास महाराज उनके साथ महतं रामदास सनकादिक आश्रम के अधिकारी, महतं धनुषधारी दास, नागा अर्जुन दास, बाबा बृजेश दास, विहिप के शरद शर्मा , रामायणी सर्वेश शुक्ला ,राजा वर्मा आदि लोग शामिल हैं।
अयोध्या के संत वोट के लिए बाटेंगे रामलला का प्रसाद
इस दौरान पार्षद पुजारी रमेश दास ने कहा प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार की पुनर्स्थापना आवश्यक है। जन-जन को जगाने के लिए संतो महंतों ने जिस प्रकार से पूर्व में अपना सद्प्रयास किया था ठीक उसी प्रकार से एक बार पुनः मठ मंदिरों से हम सबको निकलना ही होगा। इसलिए आज हम लोग सिराथू के लिए रवाना हो रहे हैं जहां पर हम लोग जनसंपर्क करेंगे और इस दौरान रामलला का प्रसाद भी देंगे। आज राष्ट्रवादी सरकार की जरूरत है ना कि गुंडा और माफिया सरकार की जरूरत है। और कहा कि प्रदेश में मोदी, योगी और केशव प्रसाद मौर्या के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वही कहा कि मंदिर निर्माण कराने वाली सरकार के समर्थन में श्री राम लला का आशीर्वाद और संदेश लेकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

और पढ़े  बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल
  • Related Posts

    जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती

    बासनी स्थित गणेश कॉलोनी की एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम लगी आग बुझाने के दौरान अचानक हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा कर दिया। फैक्ट्री में रखा केमिकल का…

    अक्षरधाम कांड: कौन है गुनहगार? 24 साल बाद भी जांच एजेंसियों के हाथ खाली, हमले में मारे गए थे 33 लोग, सभी हुए बरी

    24 सितंबर 2002 को  गांधीनगर में स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया था। एनएसजी कमांडो के ऑपरेशन वज्र शक्ति ने भक्तों की…