बुरहानपुर / खकनार : जंगली सुअर मांस पकाते वन विभाग ने दो आरोपी को दबोचा ।

वन परिक्षेत्र खकनार के ग्राम सातोड़ में वन विभाग की टीम ने रविवार को दो व्यक्ति को जंगली सुअर के मांस को पकाते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान
जनाब सिंह पिता इंदर सिंह(62) निवासी भीलखेड़ी, प्रताप सिह पिता वासलेसिंह (70) निवासी भीलखेड़ी
के तौर पर हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए खकनार वन परिक्षेत्र के रेंजर सचिनसिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार कर मीट निकाल रहे हैं ओर पका रहे है।दलबल के साथ वनकर्मियों की टीम बनाकर जब सातोड़ गांव के 2 किलोमीटर आगे नदी किनारे टूटे डेम के पास आरोपी द्वारा डेरा बनाकर मिट पकाया जा रहा था। वहां पहुंचकर जंगली सुअर का मीट बरामद हुआ।वन विभाग ने मौके पर ही दो आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ वन एक्ट के विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़े  आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…