
खण्डवा लोकसभा में भाजपा की ओर से प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के नाम की अधिकृत घोषणा हो चुकी है। जंहा एक और कांग्रेस नया चेहरा लोकसभा में उतारा गया है वही भाजपा की और से स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के करीबी माने जाने वाले और खंडवा बुरहानपुर जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे ज्ञानेश्वर पाटिल पर भाजपा ने दाव खेला है। जंहा कांग्रेस ने ओबीसी को दरकिनार किया तो वही भाजपा ने ओबीसी चेहरे को टिकट देकर ओबीसी को अपने पक्ष में करने का कार्य किया है। ज्ञानेश्वर पाटिल नवरात्र के पहले दिन मां इच्छादेवी के दर्शन कर नामांकन फार्म जमा करने के लिए खण्डवा के लिए रवाना होंगे।