बीते 24 घंटो में आए 4525 नए मामले, 340 मौतें, टेस्टिंग भी ना के बराबर

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में बीते एक दिन में 4525 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इसकी बड़ी वजह टेस्टिंग में आई भारी गिरावट भी हो सकती है। दिल्ली में इस दौरान 55 हजार से भी कम टेस्ट हुए। इन आंकड़ों में जो बात सबसे चिंताजनक है वो है तेजी से हो रही मौतें। बुलेटिन के अनुसार एक दिन में 340 मौतें हुई हैं।

दिल्ली में कल कुल 53756 टेस्ट हुए जिसमें से 41849 आरटीपीसीआर तो 11907 एंटीजन टेस्ट हुए। कम टेस्ट और कम केस के कारण संक्रमण दर घटकर 8.42 प्रतिशत हो गई है। वहीं इस दौरान 10918 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। एक समय था जब दिल्ली में एक लाख के ऊपर टेस्ट हो रहे थे और पॉजिटिविटी रेट 35 प्रतिशत तक चली गई थी। ऐसे में ताजा आंकड़े राहत देने वाले जरूर है।

और पढ़े  नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक: संगठन और चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन, 65 प्रभारी-सहप्रभारी जुटे
  • Related Posts

    जंतर मंतर प्रदर्शन- 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पुलिस ने जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज, आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज…